August 8, 2026 2:20 am

नए कानून को लेकर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान, पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना

लखनऊ। (संवाददाता) बीते एक जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू नई आपराधिक कानून को समझने के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में शनिवार से तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में शनिवार को आम जनता में प्रचार-प्रसार करने के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।

इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा, पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध सुशील कुमार यादव सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि प्रभारी स्वाट एवं सर्विलांस शिवानंद मिश्रा की देखरेख में शनिवार को राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों हजरतगंज चौराहा, महानगर स्थित गोल मार्केट, समता मूलक चौराहा, मुख्यमंत्री आवास -5- केडी चौराहा, बापू भवन, बंगला बाजार, टेढ़ी पुलिया, प्लासियो चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर जागरूकता अभियान के लिए एसीई डिजिटल वाहन को रवाना किया गया है।

ये ख़बर भी पढ़ें…

*चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी की पार – Abhinav Prabhat*

चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी की पार

उन्होंने बताया कि यह अभियान इस लिए चलाया जा रहा है ताकि आम जनमानस को करीब दो सौ से चली आ रही प्राचीन कानूनों के स्थान पर बदलाव हुए नई कानून के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

वर्षों से चली आ रही प्राचीन आपराधिक कानूनों में एक जुलाई 2024 को हुए बदलाव के बारे में लोगों को इसकी जानकारी देने और समझने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाने के लिए अहम पहल शुरू की गई है।

पुलिस का एक दल वाहन को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए शहर के प्रमुख बाजारों एवं चौराहों तथा गांव की गलियों में घूम-घूमकर नई कानून के बारे में जानकारी देगी। हालांकि अभी तक इस नई धाराओं के बारे में पुलिस को भी समझने में दिक्कतें आ रही थी, लेकिन अब थानों में तैनात पुलिसकर्मी इस नई धाराओं के बारे में जानकारी हासिल कर चुके हैं, लेकिन आम आदमी नहीं समझ पा रहे थे, इसीलिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में यह अनोखा अभियान चलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह अभियान सिर्फ राजधानी लखनऊ में नहीं बल्कि पूरे यूपी में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!