13 दिसंबर 2025 से लापता थी महिला, पति पर हत्या किए जाने का आरोप
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते 13 दिसंबर 2025 से लापता महिला का शव नगराम क्षेत्र स्थित कुबेहरा गांव निवासी 30 वर्षीय पूनम का बुधवार को सरसों के खेत में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खाक छानती रही और हत्यारों ने उसे मारकर शव को खेत में फेंककर भाग निकले। मौके पर पड़ी मिली साड़ी से उसकी शिनाख्त हुई। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस संदेह के आधार पर पति सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर कंकाल को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
नगराम क्षेत्र के कुबेहरा गांव निवासी चन्द्र प्रकाश बुधवार सुबह गांव के बाहर गए तो देखा कि एक कंकाल पड़ा हुआ है। यह देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही थी कि मौके पर पहुंचे पीतांबरा ने कंकाल की पहचान अपनी 30 वर्षीय पत्नी पूनम के रूप में की।
ये भी पढ़ें…
एएनटीएफ यूनिट बरेली: मादक पदार्थों की तस्करी करने तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि मृतका पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से बात करती थी, जिसको लेकर पीतांबरा विरोध करता था। बताया जा रहा है कि पीतांबरा ने पत्नी पूनम से मोबाइल फोन छीन लिया था, जिससे वह 13 दिसंबर 2025 को संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गई थी। वहीं मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति पीतांबरा पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बच्चे हैं। पुलिस संदेह के आधार पर पति सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




