August 8, 2026 2:23 am

नवविवाहित युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

मृतक का फाइल फोटो

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में बिजली के करंट लगने से युवक काफी झुलस गया और उसकी मौत हो गई शुक्रवार को ग्राम फतेहपुर मवई कला में युवक बादल मोर्या 25 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई।

मृतक के पिता सुरेश प्रसाद मौर्य ने बताया कि बादल मौर्या हमारा इकलौता बेटा था और कोरोना काल में हमारी पत्नी माया मौर्य की भी मौत हो चुकी है बादल मौर्या अपने घर का बिजली के केबल की मरम्मत कर रहा था तभी अचानक इसके शरीर में बिजली का करंट लगने के कारण काफी झुलस गया। कुछ समय के बाद युवक की मौत हो गई जबकि मृतक बादल की 8 माह पूर्व में शादी हुई थी।

इसके बाद मृतक के परिवार में दो बहने हैं जबकि युवक अपने गांव में ही परचून की दुकान कर कारोबार करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। मृतक के परिवार जनों रो-रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!