मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे पेट्रोल टंकी के पास NHAI के द्वारा नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें काफी समय से काम बन्द किए हुए और ठेकेदार की मनमानी के चलते इस क्षेत्र की आम जनता व्यापारी बहुत ही परेशान है।
जिसमें आए दिन इस नाले में गिरकर चोटिल हो रहे हैं और बहुत बड़ा खतरा नाला बन चुका है और लोगों को आने-जाने के लिए बहुत मुसीबत उठानी पड़ रही है इसलिए इस क्षेत्र की आम जनता एवं व्यापारियों ने बताया कि इस विषय को देखते हुए जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस विषय की जांच अपने स्तर से कराकर बन्द कार्य को जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है।




