लखनऊ। कृष्ण लोक कालोनी फैजुल्लागंज निकट ब्राइट सन पब्लिक स्कूल स्थित आरएस पॉलीक्लीनिक का शुभारंभ किया जायेगा जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा रोगियों को जांचकर उचित उपचार एवम् दवा वितरण किया जाएगा। नि:शुल्क शिविर का समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है आप सभी भारी संख्या में पहुंचकर अपनी जांच अवश्य कराएं एवम् कार्यक्रम को सफल बनाएं।




