लखनऊ। देवा रोड स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के निकट स्थित नेशनल पी.जी. गर्ल्स हॉस्टल की ओनर ऐश्वर्या पांडे जी एवं सहयोगी शशि राय जी ने हॉस्टल प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रह रही छात्राओं को घर जैसा भोजन, साफ-सुथरा वातावरण, कमरों की नियमित देखभाल, तथा अनुशासनपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
प्रबंधन का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है, इसी उद्देश्य से हॉस्टल में सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में वृद्धजन सेवा को ध्यान में रखते हुए एक वृद्धाश्रम निर्माण की योजना पर भी कार्य जारी है, ताकि समाज के बुजुर्गों को उचित सहयोग, देखभाल और सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया जा सके।
नेशनल पी.जी. गर्ल्स हॉस्टल प्रबंधन ने आगे भी बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।




