August 8, 2026 2:23 am

न्यू बाल भारती स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओं व मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। न्यू बाल भारती स्कूल के प्रांगण में रक्षाबंधन की उपलक्ष्य में राखी बनाओं व मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया बच्चों ने धागा, कुमकुम, चंदन, चावल रोली, आम के पत्ते दूब, तिल, फूल का प्रयोग किया व तिरंगे कलर आदि से राखी बनाया वही ने पर छात्राओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाई तथा हाथों की मेहंदी में भाई बहन की तस्वीर बना कर दिखाई।

वहीं पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान के बच्चों को पुरस्कृत किया व विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और बंधन का प्रतीक है विद्यालय में भी हम सब मिलकर इस प्रेम और भाईचारे को साझा करते हैं। आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!