ए अहमद सौदागर लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई.ओ. डब्ल्यू.) नें षड़यन्त्रपूर्वक फर्जी तरीके से इलाहाबाद बैंक की शाखा कैसरबाग से 25 लाख रूपये का सी0सी0 लिमिट लोन लेकर लोन की अदायगी न कर हड़प कर फरार हो जाने के दोषी पाये गये फरार आरोपी अरविन्द सिंह एवं मो0 सलीम को गिरफ्तार किया है।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई.ओ. डब्ल्यू.) के मुताबिक, वर्ष 2018 में आरोपियों नें मंजू देवी के भवन संख्या 7 ए/92 वृन्दावन योजन, रायबरेली रोड लखनऊ की मूल बैनामा प्रति गुम होने के उपरान्त बिना जानकारी के फर्जी तरीके से 25 लाख रूपये का इलाबाहाद बैंक शाखा कैसरबाग लखनऊ से सी0सी0 लिमिट लोन कराकर पैसा हड़प कर लिया। इसको लेकर रायबरेली जिले के थाना बछरांवा में धारा 419/420/467/468/471 आईपीसी का मुकदमा दर्ज हुआ।
इस मुकदमे की विवेचना उच्च न्यायालय के आदेश से ई0ओ0डब्लू0 को आवंटित हुई। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई.ओ. डब्ल्यू.) के मुताबिक, ई0ओ0डब्लू0 की विवेचना से फर्जी तरीके से 25 लाख रूपये का इलाबाहाद बैंक शाखा कैसरबाग लखनऊ से सी0सी0 लिमिट लोन कराकर पैसा हड़प कर लेने के दोषी पायेजाने पर आरोपी अरविन्द सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी- सी051/68 सेक्टर-12, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ एवं मो0 सलीम पुत्र मो0 शमी निवासी-365/218/161 काला पहाड़ मस्जिद के सामने, राजाजीपुरम थाना ठाकुरगंज लखनऊ को धारा 419/420/467/468/471/120बी आईपीसी का दोषी पाये जाने पर इसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे, किन्तु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।
इस मुकदमे की विवेचना के क्रम में ई0ओ0डब्लू0 लखनऊ की टीम नें आरोपी अरविन्द सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी- सी0 51/68 सेक्टर-12, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ को थाना क्षेत्र आलमबाग, लखनऊ एवं मो0 सलीम पुत्र मो0 शमी निवासी-365/218/161 काला पहाड़ मस्जिद के सामने, राजाजीपुरम थाना ठाकुरगंज लखनऊ को थाना क्षेत्र ठाकुरगंज, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई.ओ. डब्ल्यू.) इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




