August 8, 2026 2:27 am

पति पर नशीला पदार्थ पिला दोस्तों से अनैतिक कार्य करवाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति न केवल दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, बल्कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने दोस्तों के साथ अनैतिक कार्य करवाता था। विरोध करने पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पुलिस आयुक्त तक से गुहार लगाई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2022 में काकोरी में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति दहेज की मांग करने लगा और छोटी-छोटी बातों पर गालियां देकर मारपीट करता था।

महिला ने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और पूरा दिन घर पर रहता था। काम करने के लिए कहने पर उसने मुझे ही घर से निकाल दिया। पति ने शादी में मिले सभी सामानों को बेचकर शराब पी ली।

महिला का कहना है, पति देर रात नए-नए दोस्तों को घर पर बुलाता था। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था, जिससे वह बेसुध हो जाती थी। इसके बाद पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे अनैतिक कार्य करवाता था। विरोध करने पर पति ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने अपने पति के भांजे पर भी गंदी नीयत रखने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, पति से इस बारे में शिकायत की तो उसने उल्टा गालियां दीं। गर्भवती होने पर पति ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यह बच्चा मेरा नहीं है और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे हालत गंभीर हो गई। तबीयत खराब देख पति ने उसे मायके छोड़ दिया। घर भी बेच दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!