August 8, 2026 2:23 am

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों व बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

मलिहाबाद लखनऊ राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज आज पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2025 के अंतर्गत व्यापक जन सहभागिता के साथ वृक्षारोपण का बृहद उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरकारी स्कूल के शिक्षकों व बच्चों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शपथ प्रतिशत पौधों का रोपण कराया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

विकासखंड मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी पदमशेखर मौर्य के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन में सभी विद्यालयों के शिक्षकों व बच्चों ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बाकीनगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहीमाबाद में ग्राम प्रधानों सहित शिक्षकों ने रहीमाबाद, तिलसुवा मलहा, मंडौली, पुरवा, बिराहिमपुर माधवपुर, अहमदाबाद कटौली, फतेहनगर, कसमंडी कला,दौलतपुर, बनियाखेड़ा दिलावर नगर, मुजसा,भदेश्वरमऊ तिरगवा, नई बस्ती धनेवा ,अमानीगंज, सेंधरवा, नवीन मलिहाबाद , गदिन खेड़ा आदि स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम स्लोगन के साथ वृहद वृक्षारोपण कराया गया जिसमें बच्चों ने पीपल अमरुद जामुन नीम अशोक आम गुड़हल आदि विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया और पृथ्वी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस उत्सव में जन जागरूकता के रूप में बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिन्हें शिक्षकों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ग्रहण भी कराई गई।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में विकासखंड के सभी जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित कराया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम एक ही दिन समस्त विद्यालयों के अध्यनरत बच्चों एवं समस्त शिक्षकों के साथ ही जन प्रतिनिधियों व अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए विद्यालय के प्रांगण, सार्वजनिक भूमि, अमृत सरोवर के किनारे कराया गया जिसमें इको क्लब की स्थापना को अनिवार्य बताया गया। इस अवसर पर समस्त एआरपी, शिक्षक ,शिक्षामित्र,अनुदेशक, रसोईया, बच्चों के अभिभावक आदि सभी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!