न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग की पशु रोग अनुसंधान तथा निदान और सेवा विस्तार योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 06 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय जिला योजना अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के तहत किया जायेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण एवं व्यय भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा एस0सी0एस0पी0/टी0एस0पी0 हेतु निर्धारित मानकों/अनुमोदित कार्ययोजना एवं निर्धारित मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।




