खेलते समय हुआ हादसा, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम,ग्राम मोहिउद्दीनपुर की घटना
परिजन ट्रॉमा सेंटर ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित घोषित किया
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में गुरुवार सुबह घर का गेट गिरने से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक अन्वी पुत्री सूरज, उम्र लगभग 3 वर्ष, निवासी ग्राम मोहिउद्दीनपुर घर पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक घर का गेट उसके ऊपर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन तुरंत बच्ची को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पीजीआई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




