August 8, 2026 2:13 am

पीजीआई में प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड: एक लाख का इनामी बदमाश गंगाराम चढ़ा एसटीएफ के हत्थे 

इससे पहले मुकर्रबीन उर्फ मोबीन व दिनेश यादव को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है 

तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था 

आलमबाग रेलवे स्टेशन के पास से एसटीएफ टीम ने दबोचा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के आरोपी गंगाराम यादव को संदीप की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करना भारी पड़ गई। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के निर्देशन में इस सनसनीखेज मामले में फरार चल रहा गंगाराम यादव को एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात आलमबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता मुकर्रबीन उर्फ मोबीन व दिनेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, जबकि गंगाराम यादव फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार गंगाराम यादव पुत्र आशाराम यादव मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित ककराही गांव का रहने वाला है।

सनद रहे कि मूल रूप से जौनपुर जिले के शिकारा थाना क्षेत्र स्थित टकारी गांव निवासी 43 वर्षीय संदीप सिंह अपनी पत्नी प्रीति सिंह व बच्चों के पीजीआई क्षेत्र के वृन्दावन योजना में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। रोज की तरह वह अपने ड्राइवर के साथ 27 मई 2026 को अपने कार्यालय के लिए निकले थे। जैसे ही वह अपनी कार से उतरे कि तभी असलहों से लैस बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर कातिलों की तलाश के पुलिस की चार टीमें लगाई थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर पुलिस ने दो हत्या कराने वाले मुख्य साजिशकर्ता मुकर्रबीन उर्फ मोबीन व दिनेश यादव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था। जबकि इस घटना में शामिल शूटर गंगाराम यादव फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। फरार चल रहे इनामी बदमाश गंगाराम यादव को एसटीएफ टीम ने आलमबाग रेलवे स्टेशन के पास से धरदबोचा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!