August 8, 2026 2:31 am

पीजीआई: युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

उतरेठिया क्षेत्र में हुई घटना का मामला, 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एटा जिले में चार लोगों और बीते नगराम क्षेत्र में महिला की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि पीजीआई थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक प्रदीप सिंह नाम के युवक की चाकू मारकर मौत की नींद सुला दिया। सरे शाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर कातिल की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया के पास कानपुर देहात निवासी प्रदीप कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात को रामबिलास नाम के शख्स ने अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!