August 8, 2026 2:25 am

पीडीए का संकल्प है कि इस बार सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनना तय है। पीडीए का संकल्प है कि इस बार सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी। विकास और खुशहाली के लिए काम होगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। भाजपा सरकार पीडीए समाज का शोषण कर रही है। पीडीए के हक और आरक्षण को छीन रही है। लगातार अपमानित कर रही है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। गरीबो को न्याय नहीं मिल रहा है। सत्ता के संरक्षण में अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे है। उत्तर प्रदेश में महा अन्याय राज का दौर चल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उत्तर प्रदेश में ‘सत्ता सजातीय’ और पुलिस का गठजोड़ साज़िश रचकर ‘जाति’ देखकर हत्या करवा रहा है। इसके लिए मिली सुरक्षा हटाने तक का षड्यंत्र किया जाता है। सत्ताधारियों को लग रहा है कि जब तक उनकी सरकार है तब तक न तो कोई जाँच होगी और न ही कोई पकड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ये क्यों नहीं स्वीकार कर लेते हैं कि उत्तर प्रदेश की बागडोर अपराधियों के हाथ में चली गयी है?

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय काम हुए। समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों और निर्माण की देश दुनिया में सराहना हो रही है। समाजवादी सरकार में पुलिस विभाग के लिए बेहतरीन आधारभूत ढांचा विकसित किया गया। शानदार पुलिस मुख्यालय बनाया गया। वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर दिया गया। पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग की तारीफ विश्व विख्यात क्रिकेटर श्री कपिल देव जी ने की। उनका पूरी दुनिया में सम्मान है। वे ईमानदारी और मेहनत की मिसाल है। उन्होंने पूरी दुनिया देखी है। उनका पुलिस मुख्यालय बिल्डिंग की तारीफ करना सुखद अनुभूति और समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए विकास कार्यों की सफलता है। इसी तरह से समाजवादी पार्टी की सरकार में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया, जहां अन्तर्राष्ट्रीय और आईपीएल के क्रिकेट मैच हो रहे हैं। समाजवादी सरकार में हुए विकासकार्यों में राजधानी लखनऊ को अन्तर्राश्ट्रीय पहचान मिली। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों के लिए बहुत काम हुआ। दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम किया। दुग्ध प्रोक्योरमेंट के लिए दुग्ध प्लांट लगवाये। प्रदेश में प्रतिदिन 30 लाख लीटर दुग्ध प्रोक्योरमेंट का लक्ष्य रखा गया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने विकास के किसी कार्य को आगे नहीं बढ़ाया। पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल किया। अपराधियों को संरक्षण दिया। किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। गेहूं, धान खरीद में धांधली और भ्रष्टाचार किया। किसान के गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के लिए आढ़तियों के माध्यम से गेंहू खरीदवा रही है। आढ़तियों पर दबाव डाल कर किसानों का गेंहू सस्ते में खरीदवा रही है। भाजपा सरकार हर स्तर पर साजिश करती है। जनता भाजपा के शडयंत्र को समझ चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के षडयंत्रकारी शासन का अंत कर देगी।

इस अवसर पर सांसद आरके चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, आजमगढ़ के विधायकगण श्री आलम बदी एवं श्री संग्राम यादव आदि उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!