मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज शुक्रवार को पी.एम. श्री बेसिक विद्यालय, रुसेना में बाल दिवस का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और खूब धूमधाम से मनाया एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार गौतम (नर्सिंग ऑफिसर, KGMU लखनऊ), नर्सिंग ऑफिसर संदीप, एडवोकेट ललित कुमार गौतम, तथा छेदी लाल उपस्थित रहे।
विद्यालय के सभी शिक्षकों में से प्रमिला सिंह, सर्वेश सिंह, आलोक प्रजापति, धीरेंद्र सिंह, प्रियंका यादव, शकील अहमद, रुचि मिश्रा, और अर्चना वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सत्र 2025–26 में श्रेष्ठ उपस्थिति प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मनोज कुमार गौतम ने बच्चों को जीवन में सफलता के लिए तीन महत्वपूर्ण मंत्र दिए अपने शरीर को हमेशा साफ सुथरा रखना 2 दिन प्रतिदिन पढ़ाई अवश्य करनी है विद्यालय में हर दिन आना आवश्यक है
उन्होंने कहा कि इन तीनों आदतों को अपनाकर बच्चों न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं साथ में उन्होंने कहां की विद्यालय और विद्यार्थियों के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
अंत में विद्यालय परिवार ने ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया और कार्यक्रम का सामान्य पूर्वक समापन किया गया।




