August 8, 2026 2:19 am

पुलिस विभाग के 23 अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश शासन ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को 23 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इधर से उधर करके नई तैनाती दी है। इस दौरान आईपीएस बीएस वीर कुमार को उप सेनानायक 47वीं वाहनी पीएसी, गाजियाबाद, आईपीएस सच्चिदानंद को अपर पुलिस अधीक्षक एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। सच्चिदानंद पहले गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे।

आईपीएस डॉ. संजय कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ से सीतापुर में उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी में तैनाती दी गई है। आईपीएस सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक इटावा से हरदोई ट्रांसफर किया गया है। आईपीएस नृपेंद्र को हरदोई से बनारस में नई तैनाती मिली है।

आईपीएस निवेश कटियार को कुशीनगर से यूपी-112 लखनऊ में नई तैनाती दी गई है। आईपीएस दिनेश कुमार पुरी को लखनऊ के ट्रांसफर करके गोरखपुर में नई तैनाती मिली है। आईपीएस संतोष कुमार का पूर्व में हुआ स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब वे लखनऊ में ही तैनात रहेंगे। आईपीएस सीताराम को प्रयागराज से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ बुला लिया गया है। आईपीएस सिद्धार्थ वर्मा का सहारनपुर से कुशीनगर तबादला किया गया है। आईपीएस सुमित शुक्ला का गौतमबुद्धनगर से शामली ट्रांसफर किया गया है। आईपीएस ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद का गाजीपुर से गोरखपुर ट्रांसफर किया गया है।

आईपीएस अशोक कुमार सिंह अभी तक हाथरस में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। अब उनको बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस राजकुमार सिंह का एटा से ट्रांसफर करके लखनऊ ईओडब्ल्यू में नई तैनाती दी गई है। आईपीएस संतोष कुमार सिंह को शामली से हटाकर गोरखपुर में नई तैनाती मिली है। आईपीएस जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक उनकी तैनाती गोरखपुर में थी। आईपीएस रामानंद प्रसाद कुशवाहा का तबादला बहराइच से हाथरस किया गया है। आईपीएस जितेंद्र कुमार को गोरखपुर से बुलाकर प्रोन्नति बोर्ड में तैनाती दी गई है।

आईपीएस चिरंजीव मुखर्जी को अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया है। पहले वह लखनऊ सीआईडी यूनिट में तैनात थे। आईपीएस श्वेताभ पाण्डेय को ईओडब्ल्यू से हटाकर एटा में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस आलोक कुमार जायसवाल को प्रोन्नति बोर्ड से हटाकर फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ से सहारनपुर में स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार से आईपीएस डॉ. राकेश कुमार मिश्र को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से रिलीज करके गाजीपुर में नई तैनाती दी गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!