August 8, 2026 2:19 am

पुस्तकों से बनाए गहरी यारी, शिक्षक हैं भगवान- उदयभान यादव

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में उदय भान यादव बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के भास्कर जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में अटल 2024 रतन छात्र संवाद श्रृंखला में 2013 बैच के उदयभान यादव ने छात्रों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। वे वर्तमान में लखनऊ से प्रकाशित फर्स्ट लाइन हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादक एवं शैक्षणिक संस्था योगानंद अकादमी के निदेशक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के रास्तों को व्यापकता प्रदान करती है। आज का दौरा रोजगार प्राप्त करने का नहीं रोजगार सृजन का है। आप जीवन की शुरुआती दौर में जोखिम ले सकते हैं लेकिन एक उम्र के बाद यह कर पाना मुमकिन नहीं होता।

उन्होंने संस्थान में शिक्षण के समय को याद करते हुए कहा करते हुए कहा कि वह भी पत्रकारिता विभाग के 2010 के छात्र रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता करने के बाद संघर्षों से लड़ना सीखा। छात्र-छात्राओं को प्रेरणा देते हुए कहा एक पत्रकार मे निष्पक्षता, संवेदनशीलता और परोपकार की भावना होनी चाहिए। गुरु का स्थान ईश्वर के समान माना जाता है। शिक्षकों से जुड़कर उनका सम्मान करते हुए पुस्तकों के साथ गहरा संबंध बनाएं। उन्हे ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। तो सफलता एक न एक दिन जरूर हासिल होगी। पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कौशल त्रिपाठी ने बताया कि उदयभान ऐसे छात्र रहे हैं जिन्होंने अपनी फीस भी स्वयं की आमदनी से जमा की। आज उनके समाचार पत्र और शिक्षक अकादमी में अनेकों लोग कार्य कर रहे हैं। उनकी सफलता के पीछे निश्चय ही सकारात्मक सोच, नियमित प्रयास और कठिन परिश्रम है। डा राघवेंद्र दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ जय सिंह, डॉ अभिषेक कुमार, उमेश शुक्ला, अतीत विजय, देवेंद्र उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!