August 8, 2026 4:55 am

पेस संस्थान और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पहला ब्लाक परिसर में हुआ आमना सामना कार्यक्रम का आयोजन

सीतापुर। (संवाददाता) सीतापुर जनपद के ब्लॉक पहला के सभागार में पेस संस्थान सिधौली और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 50 ग्राम पंचायतों के जागरूक नागरिक नेता, सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर और पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ADO पंचायत राम किशोर वर्मा ने सभी प्रतिभागियों की समस्याएं सुनीं। प्रतिभागियों ने पांच ग्राम पंचायतों – चुनका, कंडौरा, बनहरा बीरबल, खेतमानी और पारा परसादीपुर में पंचायत भवन के कार्यालय न खुलने की समस्या प्रमुखता से उठाई।

सामुदायिक शौचालय में कार्यरत महिला केयरटेकर्स ने अपने मानदेय से जुड़ी समस्याएं रखीं। पंचायत सदस्यों ने मासिक बैठक के दौरान मिलने वाले मानदेय भत्ते के भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। ए डी ओ राम किशोर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में यूपीएसआरएलएम से पुष्पेंद्र सिंह और स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था की कार्यकर्ता और प्रशिक्षण समन्वयक बीना पांडे ने किया। कार्यक्रम की सफलता में पेस संस्थान के MIS ऑफिसर हरिओम बाजपेई, कार्यकर्ता ऋतिक अवस्थी,सचिन सोनी,अंकित मिश्रा,आकांक्षा,तनुजा और राजाराम का विशेष योगदान रहा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!