August 8, 2026 4:06 am

प्रदेश के छुट्टा गोवंश के भरण-पोषण हेतुु 01 अरब 25 करोड़ रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुई स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के छुट्टा गोवंश के भरण-पोषण हेतुु 01 अरब 25 करोड़ रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। चतुर्थ किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का व्यय अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु किया जायेगा। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन विकास पशुपालन विभाग को अस्थाई गोवंश आश्रय के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित/बेसहारा गोवंश के निराकरण के लिये उत्तर प्रदेश के समस्त ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों यथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निकायों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन नीति प्रख्यापित की गयी है, जिसके तहत संरक्षित छुट्टा गोवंश की देखभाल का निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!