August 8, 2026 2:20 am

प्रदेश में पशुपालन क्षेत्र में भेड़ तथा ऊन विकास के लिए भेड़ों की नस्ल सुधार हेतु मेढ़े उपलब्ध कराने की योजना के तहत 15.94 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में पशुपालन क्षेत्र में भेड़ तथा ऊन विकास के लिए भेड़ों की नस्ल सुधार हेतु मेढ़े उपलब्ध कराने की योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15.94 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।शासनादेश में निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। लाभार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग उसी मद/प्रयोजन में किया जायेगा जिसके लिए धनराशि वस्तुतः स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत की जा रही धनराशि का किसी अन्य मद/योजना/कार्यक्रम में व्यय अनुमन्य न होगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!