August 8, 2026 2:29 am

प्रदेश में सुरक्षित नहीं लोक तंत्र का चौथा स्तंभ: लखनऊ में पत्रकार पर जानलेवा हमला 

 

पत्रकार पर हुए हमले की खबर मिलते ही पत्रकारों में रोष व्याप्त 

 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। प्रदेश में अब लोकतन्त्र चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं हैं।  लखनऊ के मानक नगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर से बुलाकर बेखौफ बदमाशों ने एक निजी न्यूज चैनल के फोटो ग्राफर सुशील अवस्थी के ऊपर जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर मौके से भाग निकले।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायल पत्रकार को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मानक नगर क्षेत्र में रहने वाले पत्रकार सुशील अवस्थी एक निजी न्यूज चैनल में बतौर फोटो ग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह घर पर थे तभी किसी ने फोन कर कुछ बात करने के लिए बुलाया।

आरोप है कि जिन लोगों ने पत्रकार श्री अवस्थी को बुलाया और घसीटते हुए अपनी कार में बैठा लिया। कार में बैठ पांच हमलावरों ने पत्रकार सुशील अवस्थी पर कहर बनकर टूट पड़े और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस मामले में पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही हमलावर पकड़ लिए जाएंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!