August 8, 2026 2:22 am

प्रधान पति पर जानलेवा हमला, गाड़ी रोक कर रास्ते मे बुरी तरह से पीटा

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज दोपहर में रहीमाबाद चौराहे के निकट लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे दो पक्ष में चार पहिया वाहन से रहीमाबाद थाने के कुछ दूरी पर हरदोई जनपद के थाना संडीला अंतर्गत गदोरा माँझगांव निवासी प्रधानपति अरुण सिंह तथा वहीं के निवासी कल्यान पुत्र शिवराज में चुनावी रंजिश के चलते तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट शुरू हो गई। कल्याण के बड़े भाई मुलायम ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता शिवराज बीती 30 अप्रैल को रहीमाबाद में एक शादी समारोह में गांव के ही राजेश के साथ बाइक से आए थे।

जहां गांव के ही प्रधान पति अरुण सिंह भी शादी समारोह में शामिल थे। उनका आरोप है कि उनके पिता से प्रधान पति अरुण सिंह कहने लगे कि तुम्हारा बेटा मेरे विपक्ष में चुनाव लड़ेगा जो ठीक नहीं है। आरोप है की गालियां किया, विवाद पता चलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां से राजेश की बाइक पुलिस थाने ले आई।

शुक्रवार को कल्याण अपने कुछ साथियों के साथ रहीमाबाद थाने राजेश की बाइक छुड़ाने आए थे इसी बीच वह थाने से जब लौटे तो प्रधान पति अरुण सिंह व उनके अन्य साथियों से उनकी मुलाकात थाने से कुछ दूर सड़क के किनारे पुल के नीचे हुई जहां दोनों पक्षों में नोक झोक के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होता देख थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों में बीच बराव करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। वही घटना के बाद प्रधानपति की पत्नी बिट्टन ने तथा मुलायम ने थाना रहीमाबाद पर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!