November 13, 2026 2:40 am

प्रयागराज: सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर किया युवक का किया कत्ल

ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। युवक ने खाली प्लॉट में पेशाब करने का विरोध किया। इस पर आरोपी भड़क गया। इस पर आक्रोशित सिपाही ने साथियों संग युवक पर चापड़ से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिपाही का नाम अंकित कनौजिया है। उसकी ताऊ की बेटी की शादी थी। मृतक की पहचान राजेश निषाद के रूप में हुई। घटनास्थल से 100 मीटर दूर ही उसका घर है। पूरी घटना गुरुवार रात नैनी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गेस्ट हाउस के सामने हुई।

मड़ौका के रहने वाले ननकऊ की बेटी की शादी गुरुवार को थी। बारात कुशवाहा गेस्ट हाउस में आई थी। देर रात 12 बजे बाराती खाना-पीना और नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाराती पास में रहने वाले राजेश निषाद के खाली पड़े प्लॉट में पेशाब करने चले गए। उसी प्लॉट में राजेश की गाड़ी खड़ी थी।

राजेश ने गाड़ी के पास पेशाब करने का विरोध किया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी। इसी बीच ननकऊ का भतीजा अंकित कनौजिया भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि अंकित ने गेस्ट हाउस में तंदूर पर रखी लोहे की सरिया उठा ली। उसी सरिये से राजेश के चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद चापड़ से भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राजेश खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

हत्या के बाद गेस्ट हाउस में बवाल

राजेश की मौत की खबर फैलते ही गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर एसीपी करछना सुनील सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, फिर शव को कब्जे में लेने की कोशिश की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!