November 13, 2026 1:30 am

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मलिहाबाद ने प्राथमिक विद्यालय के विलय के विरोध को लेकर दिया ज्ञापन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के के मलिहाबाद क्षेत्र में आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का विरोध शुरू हो चुका है उसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशन में ब्लॉक इकाई मलिहाबाद द्वारा मर्जर के विरोध को लेकर एक ज्ञापन माननीय विधायक मलिहाबाद जय देवी कौशल को दिया गया।

जिसमें उनसे मांग की गई की इस पत्र को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर उन नन्हे मुन्ने छोटे बच्चे जो स्कूल में पढ़ रहे हैं और विलय करने के बाद स्कूल इतनी दूर हो गए हैं कि उनको जाने में बहुत परेशानी है छोटे बच्चों की सुरक्षा का सवाल है छोटे बच्चे कैसे विद्यालय जा पाएंगे इन सभी बातों को लेकर ज्ञापन दिया गया साथ ही साथ विद्यालय बंद होने पर वहां के रसोईया और शिक्षामित्र की नौकरी भी चली जाएगी जिससे उनकी रोजी-रोटी का खतरा हो जाएगा।

ज्ञापन मलिहाबाद काकोरी और माल ब्लॉक की शिक्षक संघ के पदाधिकारियो द्वारा दिया गया जिसमें मलिहाबाद के अध्यक्ष अवधेश कुमार मंत्री फहीम बेग, काकोरी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,मंत्री महेंद्र कुमार, माल अध्यक्ष प्रदीप सिंह मंत्री जितेंद्र कुमार ,सायब उर्फी, रेहान अली कुलदीप कुमार यादव विजय प्रकाश राज किशोर योगेन्द्र सिंह वीरेंद्र यादव, वीरपाल,मंजू वर्मा विकास कुमार सहित 25 से 30 शिक्षक साथी ज्ञापन में मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!