रिपोर्टर रोहित कुमार कनौजिया
*चंदिकाखेड़ा स्थित जन्मस्थली और सीएचसी में प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन, बलिदान को किया याद*
उन्नाव जनपद के फतेहपुर 84 ब्लॉक के चंदिकाखेड़ा गांव में रविवार को अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद ने शहीद की जन्मस्थली चंदिकाखेड़ा स्थित पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्लॉक प्रमुख ने इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी अमर शहीद की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामवासियों ने शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
फतेहपुर 84 के चंदिकाखेड़ा में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद व अन्य जनप्रतिनिधि।




