November 12, 2026 3:08 pm

फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई डॉ. शाहीन के पिता का दावा, मेरी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती

संदिग्ध महिला आतंकी के भाई डॉ परवेज अंसारी के भी घर छापेमारी, पिता से पूछताछ कर रही जांच एजेंसियां 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद से पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई लालबाग क्षेत्र के खंदारी बाजार स्थित डॉ शाहीन के घर जांच एजेंसियों ने छापेमारी की। घर न तो शाहीन मिली और न ही उसके भाई डॉ परवेज अंसारी।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान घर पर मिले उसके पिता से जांच एजेंसी के अधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पूछताछ शुरू की तो वे बेबाकी के साथ कहा कि उनकी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती।

उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शाहीन काफी समय पहले यहां से चली गई थी और वह फरीदाबाद में रहकर नौकरी करती है । उन्होंने जांच एजेंसी व पुलिस को बताया उसकी शादी महाराष्ट्र में हुई है।

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से हैं गहरे तार

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मैट्रो स्टेशन के हुए धमाके को लेकर जांच जारी और इसके तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से भी जोड़े जा रहे हैं। इसे लेकर फरीदाबाद से आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ शाहीन शाहिद के घर पर भी एनआईए, एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान घर पर मिले शाहीन के पिता शाहिद अंसारी ने कहा कि मेरी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती।

आतंकी संगठन से ताल्लुक रखने के मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ शाहीन के पिता ने कहा, मेरे तीन बच्चे हैं, बड़ा बेटा शोएब है जो मेरे साथ रहता है, दूसरी शाहीन है जिसकी आप बात कर रहे हैं। उन्होंने ने जांच एजेंसी के अधिकारी, एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस से कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं है, मैंने एक महीने पहले शाहीन से बात की थी, परवेज से हर हफ्ते बात होती है।

बताते चलें कि जिस डॉक्टर शाहीन को सोमवार फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है उसका परिवार लखनऊ के डालीगंज स्थित 121 नंबर मकान में रहता है। उसके पिता ने कहा कि शाहीन तीन भाई बहन है, सबसे बड़ा बेटा शोएब यहीं पिता के साथ रहता है और दूसरे नंबर पर शाहीन थी जिसकी सोमवार गिरफ्तारी हुई है। बताया कि डॉ शाहीन ने इलाहाबाद से मेडिकल की पढ़ाई की थी उनका बेटा परवेज है, जिसके घर पर मंगलवार सुबह जांच एजेंसियों, एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी की है।

पिता शाहिद के मुताबिक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता रही है उनकी बेटी 

बताया जा रहा है कि शाहीन कानपुर जिले के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत रही हैं। लोक सेवा आयोग से उसका चयन हुआ था। वर्ष 2009 व 2010 के बीच कन्नौज में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए तबादला भी हुआ। उसके बाद वर्ष 2013 में मेडिकल कॉलेज कानपुर से अचानक बिना सूचना अनुपस्थित हो गई, सूबे में चर्चा के बाद मेडिकल कॉलेज में ब्यौरा चेक कराया गया।

फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ शाहीन के करीबियों पर भी एटीएस की नजर

दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए धमाके से ही पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई कथित आतंकी डॉक्टर शाहीन, गुजरात एटीएस के हत्थे चढ़े देश के विभिन्न शहरों में खतरनाक जहर राइसिन से हजारों लोगों को मौत की नींद सुलाने की नापाक साजिश रचने वाले आईएसआईएस के तीन आतंकियों डॉ अहमद मोहिउद्दीन, आजाद सुलेमान शेख व लखीमपुर-खीरी निवासी मोहम्मद सुहैल के करीबियों पर जांच एजेंसियां व एटीएस ने नजरें गड़ा दी।

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही गिरफ्तार आतंकियों के करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। मंगलवार को जैसे ही जांच एजेंसी, एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कथित आतंकी डॉक्टर शाहीन और उसके भाई डॉ परवेज अंसारी के घर छापेमारी शुरू की तो अन्य आतंकियों के करीबियों में बेचैनी छा गई। सूत्र यह भी बताते हैं कि आतंकियों से ताल्लुक रखने वाले पुलिस से बचने के लिए ठिकाना बदलना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बाबत पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं उनका बस इतना कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!