August 8, 2026 2:18 am

फैम ट्रिप से उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक धरोहरों को मिलेगी वैश्विक पहचान – मंत्री जयवीर सिंह

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। पड़ोसी देश नेपाल से छह सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का एक दल उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की फैम ट्रिप पर आया है। यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करना है। इस दल में शामिल इन्फ्लुएंसर्स 06 से 12 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर अपने अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित फैम ट्रिप के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की धार्मिक यात्रा प्रयागराज महाकुंभ से शुरू हुई। नेपाली दल 06 फरवरी को प्रयागराज पहुंचा और विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुम्भ 2025 का हिस्सा बना। नेपाल भी हिन्दू बहुल राष्ट्र है। भारत और नेपाल में कई सांस्कृतिक समानताएं हैं। नेपाली दल को दोनों देशों की ऐतिहासिकता, संस्कृति व आध्यात्मिक गहराई को समझने का अवसर मिलेगा।पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल पर नेपाल से छह सदस्यीय इन्फ्लुएंसर्स का दल फैम ट्रिप पर राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकला है। यह दल प्रयागराज महाकुंभ के बाद चित्रकूट, अयोध्या और वाराणसी की यात्रा करेगा। तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक व आध्यात्मिक विरासत से परिचित होगा।

उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि फैम ट्रिप का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के स्पिरिचुअल पर्यटन सर्किट को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। नेपाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का दल प्रदेश के स्पिरिचुअल ट्रायंगल (प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी) का भी भ्रमण करेगा। इस ट्रिप से प्रदेश की आध्यात्मिक धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और नेपाल के पर्यटकों को उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!