लखनऊ । लखनऊ लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम ए-ब्लाक के बच्चों ने अपने वार्षिकोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वसुधैव कुटुम्बकम व नैतिकता का सन्देश दिया । मुख्य अतिथि डॉ. शिल्पी कनौजिया (आई.आर.टी.एस), डिप्टी चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर , संस्थापक महाप्रबंधक डॉ. एस.पी.सिंह एवं डायरेक्टर्स – नेहा सिंह, गरिमा सिंह व प्रधानाचार्या भारती गोसाईं ने प्रेरक व्याख्यान दिये आई.सी.एस.ई. 2003 बैच के 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉ. शिल्पी कनौजिया ने प्रबन्धतन्त्र की ओर से सम्मानित किया । इस अवसर पर अन्य शाखाओं की प्रधानाचार्याएं, शिक्षक, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे ।




