August 8, 2026 2:20 am

धूम-धाम से मनाया गया, पत्रकार अमन द्विवेदी का जन्मदिन ।।

माल/लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ माल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश मार्केट में स्थित मीडिया ऑफिस पर पत्रकार अमन द्विवेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने जैसे ही केक काटा वहां मौजूद लोगों ने जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मौजूद पत्रकारों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया।आपको बता दें कि रविवार की शाम गुलजार हो गई जब तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पत्रकार अमन द्विवेदी ने केक काटा,अमन द्विवेदी के जन्मदिन को पत्रकारों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।पत्रकार समेत क्षेत्र के सम्मानित लोग भी जन्मदिन में शामिल होकर अमन द्विवेदी की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से कामना की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!