दाहिने पैर में गोली लगते ही बदमाश हुआ लंगड़ा
पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व नकदी बरामद
पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोकशी के मामले में फरार चल रहे पचीस हजार रुपए के इनामी बदमाश की मंगलवार को बहराइच जिले के कैसरगंज पुलिस की सोनारी चौराहे पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही कुख्यात बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस खोखा व नकदी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच ने बताया कि मंगलवार को थानाध्यक्ष कैसरगंज व चौकी प्रभारी गंडारा पुलिस फोर्स के साथ सोनारी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गोकशी के मामले में फरार चल चल रहा बदमाश हरनी गांव की रोड स्थित प्यारे पुर गांव के पास पुलिया पर बैठा है।
उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोचने के लिए आगे बढ़ी कि पुलिस को देख बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगते ही वह लंगड़ा होकर गिर पड़ा। थानाध्यक्ष कैसरगंज के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश की पहचान बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित चौकीदारन पुरवा निवासी 40 वर्षीय अशरफ अली उर्फ टन्नै पुत्र मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।




