लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज चिनहट लखनऊ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ‘चाचा नेहरू’ का जन्मदिन ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया गया।
श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज चिनहट लखनऊ में कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह ने ‘चाचा नेहरू’ की फोटो पर माल्यार्पण कर किया फिर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने भी चाचा नेहरू की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ किया शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने चाचा नेहरू के ‘बाल प्रेम’ के रोचक किस्से सुनाए। विद्यालय में बच्चों ने खेलकूद का आनंद भी उठाया। सीनियर वर्ग में बच्चों ने कबड्डी का मैच भी खेला जिसमें कक्षा 11 व कक्षा 9 के छात्र विजयी रहे।
विद्यालय एवं शिक्षकों की ओर से बच्चों को सैंडविच, जूस व चिप्स वितरित किये गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह सहित सभी शिक्षक-एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।




