August 8, 2026 2:20 am

बिहार जीत पर पार्षद अरुण राय ने बांटी मिठाई, झूमे कार्यकर्ता

प्रवीण सिंह लखनऊ। लखनऊ। राजधानी के चिनहट प्रथम वार्ड अंतर्गत स्थित पार्षद कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की बिहार में प्रचंड जीत से खुश होकर पार्षद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ नाचते हुए खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के चिनहट शहरी मंडल अध्यक्ष कमल पांडे तथा पार्षद अरुण राय भी नृत्य करते नजर आए। मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया साथ ही इस अवसर पर चिनहट के पूर्व पार्षद बब्बन महिला नेता अल्लाहरखी मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव मंडल मंत्री अनिल सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता बृजराज शर्मा भूपेश वर्मा लकी यादव अनिल यादव प्रदीप कुमार बजराय लकी एवं मिथुन समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!