October 28, 2026 9:08 am

बिहार में रेल हादसे में घायल यात्रियों के त्वरित उपचार के लिए डॉ. मनसुख मांडविया ने पटना एम्स को दिए निर्देश

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के त्वरित उपचार के लिए पटना स्थित एम्स को निर्देश दिये हैं।उन्होंने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्री एम्स में है और स्थिर हालत में हैं। केंद्र सरकार सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।उल्लेखनीय है कि बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बीती रात 12506 दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 12 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!