November 4, 2026 7:45 pm

बीकेटी: तीन दिनों से हो रहा मूसलाधार बारिश से मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत 

जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज 

भौली गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे बुजुर्ग को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित भौली गांव निवासी 65 वर्षीय बजरंगी यादव परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि बजरंगी यादव को गांव में एक सरकारी आवास आवंटित था। पुराने मकान की छत से पानी टपक रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बजरंगी यादव छत की मरम्मत करने के लिए ऊपर चढ़े कि तभी मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दब कर बुजुर्ग बजरंगी यादव की मलबे में दब कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!