August 8, 2026 2:14 am

बीकेटी में दर्दनाक हादसा: कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत 

हादसा या फिर कोई और वजह, कितने लोग कार में सवार थे यह पता नहीं चल सका 

सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास हुई घटना का मामला 

जबतक पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची कि इससे पहले युवक राख में तब्दील हो गया 

पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार के पास सड़क किनारे मारूति कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार को अपने आगोश में ले लिया और चंद मिनटों में ही जल कर राख हो गई। आग की लपट इतनी भयानक थी कि कार चला रहे 32 वर्षीय अलमास हक को निकलने का मौका नहीं मिला और वह कार में ही जिंदा जल गया। आग लगते ही उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार सहित युवक की जलकर मौत हो चुकी थी। वहां का मंजर देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बीकेटी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार मोड़ पर मारूति कार नंबर यूपी 32 सीएस 0626 में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार धू-धूकर जलने लगी और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई और उसमें सवार युवक की झुलसकर मौत हो गई।

एसीपी बीकेटी विकास पांडेय के मुताबिक युवक की पहचान विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमनगर साकेत विहार कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय अलमास हक पुत्र हमीदुल हक के रूप में हुई है।

कुछ लोग बता रहे हैं कि चलती कार में आग लगी है जबकि कुछ लोगों का कहना है कार सड़क किनारे खड़ी थी। यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है कि कार में अलमास हक अकेला था या फिर उसके साथ कोई भी था।

आसपास में रहने वाले लोग किसी अनहोनी होने की बात बता रहे हैं। इस मामले में एसीपी बीकेटी विकास पांडेय का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!