June 8, 2026 2:59 pm

बीबीडी: अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले मोटरसाइकिल युवक को डंपर ने कुचला, मौत

11 दिन बाद होनी थी शादी, भाई घायल, घर में मचा कोहराम 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ । बीबीडी थाना में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। वह अपनी शादी का कार्ड बांटने बाइक से निकला था। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। 13 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। वहीं हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा किसान पथ पर आनंदी वाटर पार्क के पास हुआ। मृतक की पहचान गोपी कुमार (23) के रूप में हुई है। मृतक गुडम्बा के श्रीकृष्ण पुरवा का रहने वाला था। चाचा राधेलाल ने बताया कि गोपी की शादी 13 फरवरी को शादी होनी थी। 9 फरवरी को तिलक था। इसको लेकर वह बाइक से शादी का निमंत्रण बांटने जा रहा था। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मामा का लड़का गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!