ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं।
घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां प्रकाश कुमारी घर से सुबह टहलने के लिए निकलीं थीं लेकिन वह वापस घर नहीं लौटीं।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज उनकी खोज के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस किसी को जानकारी मिले वह इसकी सूचना पुलिस को दें।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बुजुर्ग महिला प्रकाश कुमारी के लंबाई करीब पांच फीट, रंग सांवला, साड़ी पहने हुए हैं और बाल सफेद है।
कोतवाली का सीयूजी नंबर – 9454403846, पीड़ित मोनू कुमार का मोबाइल फोन नंबर 8303421010 है जानकारी मिलने पर इसी नंबरों पर सूचना देने की कृपा करें, धन्यवाद





