August 8, 2026 5:03 am

बेख़ौफ़ चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों का आतंक बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार के राजस्थान जाने के बाद आतंक का पर्याय बने चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कीमती सामान और नकदी बटोर ले गए।

मकान मालिक की सूचना पर वापस लौटने परिवार को घटना का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं मिल सका।

सआदतगंज क्षेत्र स्थित लक्कड़मंडी निवासी शोएब ठाकुरगंज के मेहता बिहार में किराए पर रहते हैं। शोएब 15 नवंबर 2025 को परिवार के साथ राजस्थान गए थे।

बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को मकान मालिक मोहम्मद बेग ने फोन कर शोएब को बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। यह सुनते ही शोएब दूसरे दिन 17 नवंबर को वापस लौटे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है घर में सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस को दी गई तहरीर में शोएब ने बताया कि आलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी गायब है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चोरी की धारा में मुकदमा तो दर्ज लिया, लेकिन पुलिस चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा सकी।

बताते चलें कि ठाकुरगंज पुलिस भले ही क्षेत्र गश्त करने का दावा ठोक रही हो, लेकिन कड़वा सच यह है कि इस घटना ने पुलिस गश्त की धज्जियां उड़ा दी है।

इससे यही लग रहा है कि पुलिस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए निकलती है और सड़क पर हूटर बजाते हुए नदारद हो जाती है। यही वजह है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!