महमूदाबाद,सीतापुर। (संवाददाता) महमूदाबाद इलाके में बेहमा गांव में सोलहवीं 5 दिवसीय श्री मद भगवत कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। कथा वाचक श्री यशोदा नंदन जी महाराज शिष्य परम् पूज्य सन्त देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज
वृंदावन मथुरा के द्वारा श्री मद कथा या धर्मिक कहानियो को सुनाते हुए लोगो का मन मोह लिया हैं ये कथा व्यास जी अक्सर धार्मिक कथाओं को प्रस्तुत करते है। और बेहमा इलाके में धार्मिक कथाओं को लेकर चर्चाएं होना शुरू हो गया।
कथा वाचक भागवत कथा, राम लीला,कृष्ण लीला या अन्य धार्मिक कथाओं को सुनाने के लिए चर्चित हो गए हैं।कथाओं और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते हैं और धार्मिक शिक्षा प्रदान करते है। इसी के साथ बजरंग बली के जयकारों के साथ विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस भंडारे में पूड़ी, सब्जी,चावल और छोला मिठाई आदि हजारों की सँख्या में इलाके के लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक लगातार भंडरा चलता रहा।
इस कार्यक्रम में इलाके के सम्मानित कई ग्राम पंचायत के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति बेहमा के कुछ सहयोगी कार्यकर्ता देशराज यादव, रितेश रस्तोगी ,मोहित कश्यप, देवेंद्र सिंह, प्रतीक सिंह ,आदर्श गुप्ता, परशुराम शर्मा ,पंकज सोनी, राजा निगम ,कुलदीप सिंह, वंश सोनी ,संतोष कुमार ,रज्जन सोनी,दुर्गेश गुप्ता, पुष्पराज गुप्ता,अंकित सिंह आदि सदस्यों ने काफी सराहनीय योग दान दिया।




