August 8, 2026 2:20 am

ब्राइट कैरियर का नए परिसर का शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने किया उद्घाटन, कहा- बेटियां छुएंगी आसमान

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद, लखनऊ के मलिहाबाद स्थित दुलारमऊ में ब्राइट कैरियर शिक्षण संस्थान की नई शाखा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने किया। उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया।

मंत्री तिवारी ने बताया कि 1973 में स्थापित ब्राइट कैरियर शिक्षण संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान के पहले से तीन कॉलेज हैं और यह नया परिसर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा मंत्री ने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियां अपनी प्रतिभा से विश्व में नाम रोशन कर रही हैं। प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य बेटियों की भागीदारी के बिना संभव नहीं है।

कार्यक्रम में कुछ मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। वाणिज्य विभाग से गुलफाशा अंसारी, विज्ञान से अंजली रावत और गजला गुलफाशा फिरदौस को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक मिथिलेश द्विवेदी, मैनेजर ऋषभ द्विवेदी, प्रिंसिपल अन्नपूर्णा पांडेय, डिग्री सेक्शन प्रिंसिपल श्वेता द्विवेदी और मैनेजमेंट स्टाफ के अमान खान, आशुतोष सिंह तथा मोहम्मद अब्बास सहित अन्य स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!