June 6, 2026 1:49 am

भाजपा की पूर्व मेयर प्रत्याशी सहित तेलंगाना, मुजफ्फरनगर एवं अमरोका के कई प्रतिष्ठित लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में मेरठ के भाजपा के कई प्रमुख नेताओं सहित तेलंगाना, मुजफ्फरनगर एवं अमरोका के कई प्रतिष्ठित लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने तथा समाजवादी पार्टी की जीत के लिए हर प्रयास करने का संकल्प लिया। श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

भाजपा छोड़कर मेरठ की मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती दीपू मनोठिया बाल्मीकि, श्री विपिन मनोठिया, अमित प्रधान जाटव, विनीत मनोठिया तथा उमेश भारद्वाज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। हैदराबाद तेलंगाना के श्री निर्मल गोयल, मीरापुर मुजफ्फरनगर के श्री समुद्र सेन जाटव पूर्व प्रधानाचार्य, मुजफ्फरनगर के ही श्री संजीव जाटव, अर्पित जाटव तथा हसनपुर अमरोहा के श्री निगम प्रधान ने भी आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!