November 3, 2026 6:59 pm

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर संयोगिता चौहान का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

​मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीमती संयोगिता सिंह चौहान को नव-निर्वाचित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मण्डल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
​राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र की रहने वाली श्रीमती संयोगिता सिंह चौहान को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने पर पार्टीजनों ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
​इस अवसर पर जिला मंत्री शुभम दीक्षित अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और नवनिर्वाचित सदस्य का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
​कार्यक्रम में ​राणा प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा), सुशील अवस्थी,(कार्यालय प्रभारी), ज्ञानेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, नयी बस्ती), ​रविन्द्र सिंह ‘बाबा’
​पंडित कपिल द्विवेदी, रवि द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

​इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे और सभी ने श्रीमती संयोगिता चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!