मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद माल रहीमाबाद क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के द्वारा आम किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर आम की फसल में हो रहे भारी नुकशान से अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए माल चौराहे पर आम को सड़क पर फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया।
संगठन ने सरकार से मांग की है कि नकली दवा रोककर आम की फसल में हो रहे नुकसान को बचाने एवं आम का उचित मूल्य दिलाकर किसानों को बचाने का कार्य करें। प्रर्दशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार, त0अध्यक्ष मलिहाबाद अर्जुन सिंह, प्यारे लाल रावत, आफताब अहमद, रमेश यादव, राजेन्द्र पासी, भूपेन्द सिंह,सज्जन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व दुकानदार राम नरेश सिंह चौहान, दुकानदार मो साकिर व अन्य दुकानदार किसान साथी उपस्थित रहे।




