November 13, 2026 2:40 am

भारत के संविधान क्लब दिल्ली में लखनऊ के समाजसेवी अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा को किया गया सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ में लगातार समाज हित में कार्य कर रहे संस्था मां गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा जी के सराहनीय कार्य को देखते हुए माधव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह में दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष को किया गया।

सम्मानित भव्य कार्यक्रम में उपस्थित अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि भारत के संविधान क्लब दिल्ली में हमारी दोनों संस्थाओं को एक और सम्मान मिला है संस्था मां गायत्री जनसेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन को कांस्टीट्यूशंस क्लब ऑफ़ इंडिया दिल्ली में माधव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह में संस्था के सामाजिक कार्यों हेतु सेलिब्रिटी गेस्ट मशहूर सिंगर सलमा आगा जी द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें यह सम्मान हमें और गुंजन जी को मिला। गुंजन जी लखनऊ की व्यस्तता के कारण सम्मान में उपस्थित नहीं हो सकी उनका सम्मान हमारे प्रिय मित्र श्रवण त्रिपाठी जी ने प्राप्त किया।

सफल एवम व्यवस्थित आयोजन के लिए संस्था की अध्यक्ष समाजसेविका वा न्यूज एंकर श्रीमती चांदनी धवन जी उपाध्यक्ष मोहित धवन जी एवं मन्नते फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी प्रिय भाई गौरव धवन जी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। आमंत्रित कर आदर, मान, सम्मान के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। इस कार्यक्रम में भारत के कई जाने-माने समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!