भिवानी। भीम आर्मी संविधान यात्रा प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर, भीम आर्मी भिवानी प्रभारी राममेहर मुना, प्रधान मदन तंवर, लोको पायलट जयपाल सिंह जी के नेतृत्व में निकाली गई।
आज भीम आर्मी हरियाणा की “संविधान यात्रा” का शुभारंभ भिवानी जिले के गांव ईशरवाल से किया गया, जहां गुरु चंद्रेश्वर स्वामी जी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। संविधान यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव, घर-घर संविधान, समानता, भाईचारे और अमन-शांति का संदेश पहुंचाना है।
यात्रा के पहले दिन विभिन्न गांवों में यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
गांव हसान में पूर्व सरपंच प्रत्याशी राजबीर सामटीया जी व बलबीर फ्रेंड्स ने साथियों सहित यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
गांव साहलेवाला में लोगों ने संविधान यात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया।
गांव कतवार में सभी साथियों ने स्वागत कर जलपान करवाया और सम्मान प्रदान किया।
गांव सण्डवा में प्रधान हंसराज प्रधान जी और उनकी पूरी टीम ने गांव के बस स्टैंड पर यात्रा का स्वागत किया।
गांव आलमपुर में भाई दीपक अपने साथियों के साथ यात्रा में पूरी तरह सक्रिय रहे।
गांव झांवरी में सरपंच आशु बहन ने विशेष रूप से स्वागत किया और भीम आर्मी के नेताओं को फूल मालाओं व गुलदस्ते देकर सम्मानित किया।
भीम आर्मी हरियाणा प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर ने बताया कि संविधान यात्रा पूरे हरियाणा में निकाली जाएगी। यह यात्रा देश-प्रदेश में शांति, सद्भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा महापुरुषों और भीम आर्मी की विचारधारा को हर गांव-हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।
पहले दिन की यात्रा ने 11 गांवों—ईशरवाल, रोढ़ा, हसान, साहलेवाला, बुसान, कतवार, साण्डवा, पटौदी, थीलोड, आलमपुर, खरकड़ी और झांवरी—में पहुंचकर समापन किया।
संविधान यात्रा में भीम आर्मी जिला प्रभारी राममेहर मुना साहलेवाला, भीम आर्मी ग्रामीण जिला प्रधान मदन तंवर, जिला महासचिव जयमल जी, प्रधान तोशाम लोको पायलेट जयपाल सिंह, सचिव संदीप ईशरवाल, डॉ सुदेश भीम आर्मी महिला विंग अध्यक्ष जिला हिसार, सुनील भूकल, संजय बिजलाना, हंसराज प्रधान, सुरेन्द्र चोपड़ा, बलबीर हसान, संदीप भुक्कल, सुमित प्रधान, सोमबीर भाई, जगदीश भुक्कल, अनिल देवावास, सतबीर ईशरवाल, रमेश कतवार, सुमेर भुक्कल, कैलाश, मंजीत, गौरव, प्रीतम आलमपुर, कामरेड, मास्टर राजिंदर आलमपुर, विनोद तोशाम, चेतन चोपड़ा जी, मनोज चौकीदार झांवरी, मंगल, मनोहर कामरेड, विजय गोसाईं, विजय नागल, जीतू नागल, सोनू नागल, सुरेन्द्र बरवड़, संजय धारण, वीरभान देवास, प्रदीप देवास, सुनील देवास, सुमित देवावास, दीपक देवावास, प्रीतम देवावास, रवींद्र देवावास, अनिल देवावास, प्रवीण देवावास, बलवान बिजलाना, सत्यवान, सोनू, रवींद्र, सत्यवान चोपड़ा, अनिल चोपड़ा वीरेंद्र, मनीष, क्रमबीर, सोमबीर, मुकेश, विनोद, जसवीर,, विश्वास, विजेंद्र, बबलू, रवि, सचिन, निखिल, रोहित, सुभाष, चांदीराम, सतीश, सुमेर, मास्टर राजेंद्र, मोहित आलमपुर, रवींद्र झांवरी , अनिल अत्यादि साथी उपस्थित रहे।




