लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब शनिवार को अचानक अटल आवासीय विद्यालय (मोहनलाल गंज), सम्पूर्ण विद्यालय परिसर व संचालित क्लास रूम का निरीक्षण करने पहुंच गईं। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने वहां पर उपस्थित विद्यार्थियों से वार्ता करते हुए उन्हें दुलारा और उनका हालचाल पूछा। दौरे के क्रम में मंडलायुक्त ने डिस्पेन्सरी रूम का जायजा लेने के दौरान संबंधित को निर्देशित किया कि मूलभूत दवाईया की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न रहे। मेस के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी लिया। साथ ही अन्य कई छात्र-छात्राओं से वहां की सुविधाओं को लेकर काफी देर तक बातचीत की।




