October 28, 2026 9:07 am

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर में स्वच्छता एवं साफ सफाई को लेकर विभिन्न वार्डों का किया औचक निरीक्षण

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज प्रातः नगर में स्वच्छता एवं साफ सफाई को लेकर विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर मिली गंदगी से असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि स्वच्छता के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिम्मेदार अधिकारी स्वच्छता के कार्यों का निरंतर निरीक्षण करें। निगरानी से परिणाम अच्छे होते हैं। प्रभारी मंत्री आज प्रातः 8ः00 बजे लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या दास प्रथम एवं द्वितीय तथा फैजुल्लागंज द्वितीय एवं चतुर्थ वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नालियों की सफाई को लेकर असंतोष ब्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नालियों की बेहतर सफाई हो जिससे नालियों में पानी की रुकावट ना हो।

नालियों में पानी के रुकने से मच्छर पैदा होते हैं जिससे अनेक बीमारियां पैदा होती हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील किया कि नालियों में कूड़े करकट ना डालें और नालियों को किसी भी प्रकार से बाधित न करें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि टूटी हुई नालियों की मरम्मत करवाएं एवं जहां भी नालियां बाधित हैं उनको खुलवाएं।प्रभारी मंत्री ने पार्षदों से अनुरोध किया कि स्वच्छता के कार्यो में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए इसके लिए प्रयास करें और लोगों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आमजन से अपील किया कि घरों के कूड़े को इधर-उधर ना फेंक कर उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित सफाई की जाए। सफाई के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कूड़ा उठान का कार्य नियमित रूप से ससमय अनिवार्य रूप से किया जाए।निरीक्षण के दौरान विधायक नीरज बोरा, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त एवं क्षेत्र के पार्षद गण व नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!