August 8, 2026 2:18 am

मनरेगा के अन्तर्गत 4 लोकपालों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुमोदन के उपरांत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कार्यालय ज्ञाप दिनांक 6 दिसम्बर 2021 द्वारा नियुक्त लोकपालों के सापेक्ष चार लोकपाल अतुल निगम (उन्नाव), उमेश कुमार तिवारी (बहराइच), राज बहादुर यादव (फतेहपुर) व नन्द लाल शुक्ल (बांदा ) का कार्यकाल 01वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

सम्बन्धित लोकपाल द्वारा लोकपाल तथा अपीलीय अधिकरण सम्बन्धी भारत सरकार की गाइडलाइन दिनांक 20 मार्च 2023 के अनुसार प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा एवं राज्य सरकार को त्रैमासिक रिपोर्ट एवं वार्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। असन्तोष प्रदर्शन पर राज्य सरकार द्वारा लोकपाल कभी भी हटाये जा सकते हैं। लोकपाल के क्रियाकलापों के निष्पादन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जायेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!