June 6, 2026 1:50 am

मलिहाबाद के बसंतपुर में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के उड़े चीथड़े, कीचड़ में तब्दील हुई ग्रामीणों की जिंदगी

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ की विकास खंड माल की अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर के ग्रामीणों के लिए सरकारी दावे और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर कीचड़ और नाले के पानी में तब्दील हो चुका है।

गांव के मुख्य खड़ंजे के ऊपर से बह रहा नाले का गंदा पानी अब राहगीरों की जान का दुश्मन बन गया है। बीते शुक्रवार की रात एक बाइक सवार इसी कीचड़ में फिसलकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। स्कूल जाने से डर रहे मासूम भविष्य पर ‘गंदगी’ का साया जलभराव की इस गंभीर समस्या ने नौनिहालों की शिक्षा पर भी ब्रेक लगा दिया है।

अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को इस गंदगी और फिसलन भरे रास्ते से स्कूल भेजने में डर रहे हैं। घुटनों तक भरे गंदे पानी और दुर्गंध के बीच से गुजरना बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या BDO माल और ग्राम प्रधान को इन बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है?

प्रशासनिक चुप्पी और ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और पंचायत विभाग को अवगत कराया गया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा।

कागजों पर स्वच्छ भारत का ढिंढोरा पीटने वाले अधिकारियों की लापरवाही ने गांव को टापू बना दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे तहसील मुख्यालय पर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसका वीडियो वायरल हुआ था इसके बाद भी ब्लॉक के कर्मचारी एवं अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को ग्राम प्रधान एवं सचिव को नहीं समझ रहे हैं और स्वच्छ मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जबकि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को सरकारी मोबाइल को मिलाया गया लेकिन उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

 

 

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!